10 Best Anime Movies in Hindi Dubbed – एक अलग अनुभव देती है एनिमे मूवीस

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

ये 10 Anime Movies जिन्हे आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिये अगर आप अच्छा कंटैंट देखना चाहते है।

BINGEDWATCHED RECOMMENDATION

1. Spirited Away – Hindi Dubbed Movie

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी में एक लड़की जिसका नाम चिहीरो होता है वह अपने माता पिता के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए कार से जा रही होती है पर रास्ते में उन्हे एक गुफा मिलती है चिहीरो उसके अंदर से जाने से अपने माता पिता को मना करती है पर उसके माता पिता नहीं सुनते और अंदर चले जाते है मजबूरन चिहीरो को भी उसमे जाना पड़ता है। उस गुफा को पार करने के बाद उसके माता पिता को कुछ हो जाता है और ये देखकर चिहीरो डर जाती है और वापस जाने के लिए भागती है पर रास्ता बंद हो जाता है तो वह वहीं फसी जाती है और धीरे धीरे उसे भी कुछ होने लगता है वास्तव में वह गायब होने लगती है पर वहाँ पर रहने वाला एक लड़का जिसका नाम हाकू होता है उसकी मदद करता है। अब चिहीरो उस जगह से कभी निकल पाएगी या वहीं कि रेह जायेगी। यह जानने के लिए आपको मूवी देखनी पड़ेगी।

यह मूवी मेंरी देखि गयी एनीमे मूवी में से सबसे अच्छी मूवी है। आपको इसे बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिये। एनीमे होने के बावजूद ये आपको लाइव एक्शन से ज्यादा असली लगेगी और आप इस मूवी में दिखाई गयी कहानी से पूरी तरह जुड़ जाएंगे। यह मूवी Miyazaki के द्वारा बनाई गयी है। जिनहोने इस मूवी के लेखक और निर्देशक भी है।

आप इस मूवी को Netflix पर Hindi Dubbed में देख सकते है।

2. Your Name

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी की कहानी एक लड़का और एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है।एक दिन उनके शरीर एक दूसरे से अपने आप बदल जाते है। जब वे सो कर उठते है। यह चीज़ उनके साथ एक एक दिन बाद बाद होती है पहले उन्हे लगता है कि उन्होने कोई सपना देखा था पर समय के साथ उन्हे पता चलता है कि वे सपना नहीं देख रहे है यह सच में हो रहा है। फिर एक दिन शरीर बदलना बंद हो जाते है। उसके बाद वे दोनों एक दूसरे से मिलने कि कोशिश करते है उस चीज़ की मदद जो उन्होने एक दूसरे के लिए क्लू छोड़े थे। अब वे एक दूसरे से मिल पाते है या नहीं यह जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी पड़ेगी। यह मूवी बहुत ही खूबसूरत मूवी है जिसे आपको देखने में बहुत अच्छा लगेगा।

इस मूवी का Unofficial Hindi Dubbed भी उपलब्ध है।

3. Perfect Blue

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी की कहानी एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक सिंगर होती है और सिंगिंग छोड़ एक्टिंग में अपना करियर बनाने कि सोचती है अपने एजेंट के कहने पर क्योंकि वह बहुत खूबसूरत होती है। पर उसके साथ कुछ होने लगता है जब उसका एक fan उसे Stalked करने लगता है। यह चीज़ उसे एक अजीब सा अनुभव देती है और उसे झकझोर कर रख देती है। अब वह क्या है ये जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी पड़ेगी। यह मूवी 18 प्लस है। और यह English में उपलब्ध है। आप इसे Prime Video पर देख सकते है पर आपको इसे देखने के लिए VPN लगेगा।

4. 5 Centimeters per Second

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी की कहानी एक लड़के और एक लड़की के बारे में है जो बचपन से दोस्त होते है पर लड़के को उस जगह को छोड़ कर दूसरी जगह जाना पड़ता है पर जाने से पहले लड़का अपने दिल में उठते भावनाओ को लड़की से बता देता है पर फिर उसके बाद वे दोनों फिर कभी नहीं मिल पाते है। पर कई सालो बाद भी उस लड़के के मन में उस लड़की के लिए भावनाए होती है तो वह उससे मिलने कि कोशिश करता है अब वह उससे मिल पाता है या नहीं ये जानने के लिए आप लोगो को यह मूवी देखनी पड़ेगी। यह मूवी Amazon Prime पर उपलब्ध है पर आपको इसे देखने के लिए VPN का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

5. The Garden of Words

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी में एक किशोर लड़के को अपने से दोगुनी उम्र वाली औरत से प्यार हो जाता है। यह तब से शुरु होता है जब से एक लड़का अपनी class छोड़ कर एक खूबसूरत बगीचे में एक जूते का sketch बनाने के लिये बैठता है क्योंकि वह एक जूते बनाने वाला बनना चाहता है। फिर वहाँ पर एक महिला आती है और उससे बात करती है उसके बाद उनकी बात चित होने लगती है और वे लोंग बहुत सारी बात करते है। फिर वह लड़का उस औरत के लिये एक जूता बनाता है। फिर दूसरे मौसम के आते आते वे मिलना बंद कर देते है और अपने अपने काम में लग जाते है। उसके बाद वे दोनों फिर मिलते है या नहीं यह जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी पड़ेगी। यह मूवी केवल English Subbed में उपलब्ध है। और आप इसे Netflix पर देख सकते है।  

6. Graves of the Fireflies

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी में यह दिखाया गया है कि जापान में एक युद्ध के बाद एक 10 से 12 साल का लड़का और उसकी एक छोटी बहन अनाथ हो जाते है। फिर वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहते है पर कुछ समय बाद ही उनका वहाँ रहना मुश्किल हो जाता है। उसके बाद वह एकेले अपनी बहन के साथ रहना शुरु करता है। पर इतना छोटा लड़का अपनी बहन को संभाल पाता है या नहीं यह जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी पड़ेगी। यह मूवी आपको भावुक कर देगी और आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि एक युद्ध में कितना नुकसान होता है और कितने घर बर्बाद होते है। यह मूवी Unofficial हिन्दी डब्ड में उपलब्ध है।

7. I Want to Eat Your Pancreas

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी कि कहानी एक लड़का और एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। इसमे एक लड़का जो बहुत ही शांत स्वभाव का होता है वह एक एक लड़की से गलती से मिलता है जो बहुत ही चंचल और हसमुख होती है। वे दोनों एक दूसरे से बिलकुल विपरीत होते है। वह लड़की उसे बहुत परेशान करती है पर वह लड़का उसे धीरे धीरे पसंद करने लगता है। पर एक दिन उसे उसके बारे में कुछ ऐसा पता चलता है कि वह रोने से खुद को रोक नहीं पाता वह इसके बारे में पहले ही उसे बताती थी पर वह उसे मज़ाक समझ कर टाल देता था। यह मूवी भी आपको भावुक कर देगी और शायद आप रो भी देगे इसके आखिर में।

इस मूवी का Unofficial Hindi Dubbed उपलब्ध है।

8. A Silent Voice

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी की कहानी आपको भावुक कर देगी क्योंकि इसकी कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जो बोल नहीं सकती। वह लड़की जब स्कूल में होती है तो उसकी class में पड़ने वाला एक लड़का उसे बहुत परेशान करता है। और इतना ज्यादा करता है कि उसे स्कूल बदलना पड़ जाता है। उसके बाद वे दोनों कभी नहीं मिलते फिर कई साल वह लड़का उस लड़की को देखता है पर बात नहीं करता क्योंकि उसने जो बचपन में किया था वह उससे शर्मिंदा था जिसकी वजह से वह उससे नहीं मिलता। पर फिर हिम्मत करके वह उससे मिलता है अब इसके बाद क्या होता है यह जानने के लिए आप लोगो यह मूवी देखनी पड़ेगी।

9. A Whisker Away

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी में एक लड़की को दिखाया गया है जो एक लड़के से बहुत प्यार करती है और उससे अपने प्यार का इज़हार भी कर देती है पर वह लड़का उसे मना कर देता है। पर किसी कारड़ से वह लड़की एक बिल्ली में बदल जाती है जिसकी मदद से वह उस लड़के के नज़दीक आ पाती है। मगर जितनी बार वह बिल्ली बनती है उतनी बार उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ती है। अब वह कीमत क्या है यह जानने के लिए आप लोगो को यह मूवी देखनी पड़ेगी। आप यह मूवी Netflix पर देख सकते है।

10. The Secret World of Arrietty

Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com
Anime Movies in Hindi Dubbed- Bingedwatched.com

इस मूवी में हमे एक परिवार की कहानी दिखाई है जिसके लोंग केवल 4 इंच लंबे है और दूसरे के घर पर रहते है। और उनके घर कि चीज़ों पर ही जीते है। सब कुछ सही चल रहा होता है पर समस्या तब हो जाती है जब उनके परिवार कि बेटी उस घर के लड़के द्वारा देख ली जाती है। फिर धीरे धीरे उस घर के कई लोंगों को उनके बारे में पता चल जाता है और वे उन लोगो वहाँ से हटाने लगते है पर उनका लड़का उन लोगो को बचाने कि ठानता है अब वह बचा पता है या नहीं यह जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी पड़ेगी। इस मूवी को आप Netflix पर देख सकते है और यह English Dubbed में उपलब्ध है।

अपने Favorite Anime मूवी का नाम comment में बताना न भूले।

Share This Post

Leave a Comment

error

Connect with Us