Best One Season Anime जिन्हे देखके आपको बहुत मज़ा आयेगा
BINGEDWATCHED RECOMMENDATION
1. Parasyte: The Maxim – One Season Anime
इस एनीमे में एक लड़का एक परजीवी (Parasite) से संक्रमित हो जाता है। जिससे उसके शरीर में बदलाव आ जाते है। पर यह बदलाव उसके साथ साथ उस शहर के कई लोंगों में होते है। जिससे वह एक बड़ी मुसीबत में फस जाता है। अब ये जानने के लिए कि उसके शरीर में कौन से बदलाव होते है और वह इनसे कैसे निपटता है आपको यह एनिमे देखना पड़ेगा।
2. Fullmetal Alchemist
इस एनीमे में एक ऐसी दुनिया दिखायी गयी है जहां अलकेमिस्ट रहते हैं। और अपनी शक्ति से आम लोगों की मदद करते हैं। दो भाई जो अलकमि सीख रहे होते है पर उसी दौरान उनकी माँ एक बीमारी के कारण मर जाती है और वे अल्केमि की मदद से अपनी माँ को वापस लाने की कोशिश करते हैं, पर इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। वह कीमत क्या है, यह जानने के लिए आपको यह एनीमे देखना पड़ेगा।
इस एनीमे को दो बार बनाया गया है पर मेरा सुझाव ये है कि आप इसका पहला वही वाला भाग देखे जो पहली बार बनाया गया था जो Full Metal Alchamist के नाम से है। Brotherhood वाला न देखियेगा वो Anime Confuse करता है।
3. Erased
इस एनीमे में एक लड़का किसी भी दुर्घटना को टाल सकता है क्योकि जब वह घटना घट जाती है तो वह समय में अपने आप पीछे चला जाता है ताकि उस दुर्घटना को टाल सके। तो एक दिन ऐसी ही दुर्घटना घटती है जीसे रोकने के लिए वह अपने बचपन में पहुंच जाता है। अब वह इस घटना को रोक पाता है या नहीं यह जानने के लिए आपको इस एनीमे को देखना पड़ेगा।
4. Death Note
इस एनीमे में एक लड़के को एक नोट बुक मिलती है। इस नोटबुक कि खासियत यह थी कि उसमे किसी का भी नाम लिखने पर उस व्यक्ति कि मृत्यु हो जाएगी। वह लड़का पहले तो इसे मज़ाक में लेता है पर जब वह उसे टेस्ट करने क लिये एक अपराधी का नाम लिख देता है तब उसे यह पता चलता है तो वह इसका इस्तेमाल कई अपराधियो को सज़ा देने के लिए करता है। पर इससे वह बहुत बड़ी मुसीबत में फस जाता है। वह कौन सी मुसीबत में फसता है यह जानने के लिये तुम लोगो को यह एनिमे देखना पड़ेगा। इस एनीमे पर दो लाइव एक्शन मूवी भी बन चुकी है।
5. Devilman Crybaby
इस एनीमे में एक लड़का दिखाया गया है जो बहुत ही दब्बू और मरियल किस्म का लड़का है पर एक दिन उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि वह एक दम बलशाली हैंडसम हो जाता है। पर उसके बाद वह इंसान तो रेहता है पर उसके साथ वह मौंस्टर बन जाता है। इस एनीमे को खत्म करने के बाद आप इसे लम्बे समय तक याद रखेंगे। यह एक बहुत अलग तरह का एनीमे जिसके एनिमेशन स्टाइल बिलकुल भी मत जाइगा। यह शुरू तो बहुत लाइट चीज़ो से होता है पर खत्म होते होते बहुत डार्क हो जाता है। यह एनीमे आपको एक बार जरूर देखन चाहिये।
6. Monster
इस एनीमे में एक ऐसे डॉक्टर के बारे में दिखाया गया है जो दिल का बहुत अच्छा है। वह किसी भी मरीज़ में भेद भेद भाव नहीं करता है चाहे वह कोई सेलेब्रिटी हो या कोई साधाड़ व्यक्ति तो एक दिन वह एक लड़के का इलाज करता है। जो बहुत ही गंभीर स्थती में होता है। कई साल बाद वह एक ऐसा व्यक्ति बनता है जिसे उसकी बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। तब उस डॉक्टर ऐसा लगता है कि उससे कितनी बड़ी गलती कर दी है।
अपने पसंदीदा Anime का नाम Comment में बताना न भूले
Hi, my name is Sandeep Vishwas and I am from India.
I love giving movie suggestions to people. I feel that if something is good, it should reach other people, it should not be confined to itself.