10 Best Animated Netflix Original Movies With IMDb Rating

10 Best Animated Netflix Original Movies : यह है 20 सबसे अच्छी एनिमटेड ओरिजिनल फिल्म जिसे Netflix ने बनाया है

Wish Dragon / विश ड्रैगन 2021

IMDb Rating – 7.2/10 over 31K People

Run Time – 1 Hour 38 Minute

यह कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में है जिसे एक दिन जादुई चाय की केतली मिलती है जीससे इच्छा पूरी करने वाला एक ड्रैगन निकलता है। उस केतली को जो भी रखता है वह ड्रैगन उसकी तीन इच्छा पूरी करता है। उस लड़के का नाम डीन होता है और वह लड़का उस ड्रैगन का दसवा और आखिरी मालिक होता है उसके बाद वह ड्रैगन इस इच्छा पूरी करने वाले काम से मुक्त हो जाएगा जिसके बाद वह आध्यात्म कि दुनिया में प्रवेश करेगा। इसके आगे की कहानी की जानने के लिए यह मूवी देखे।

Nimona / निमोना 2023

IMDb Rating – 7.6/10 Over 31k

Run Time – 1 Hour 41 Minute

यह कहानी उस समय पर आधारित जब राक्षक हुआ करते थे और उन राक्षक से लोंगों को बचाने के लिए एक  खास तरह सिपाही तैयार किए जाते थे जिन्हे knight कहते थे तो यह कहानी एक आम लड़के की Knight बनने की है जिसका नाम बैलिस्टर होता है। वह बचपन से ही knight बनना चाहता है और उसके इसी बहादुरी और जज़्बे को देख कर उसे Knight बनाया जाता है। जिस रात उसे Knight बनाने की एक ceremony होती है उस रात उसकी तलवार से एक लेसर निकलती है जिससे उस जगह की महारानी की हत्या हो जाती है और फिर उसका नाम अपराधी की सूची में आ जाता है। उसकी यह इस्थिति देख कर एक लड़की जो अपना आकार बादल सकती है उसके पास जाती है और उसकी मदद करती है। आगे की कहानी जानने के लिए यह मूवी देखे।

Back to the Out Back / बैक टू द आउट बैक 2021

IMDb Rating 6.5/10 Over 9.8K People

Run Time – 1 Hour 35 Minute

यह कहानी 5 जानवरो कि जो चिड़िया घर से भागने कि कोशिश करते है। सिडनी में एक ज़ू है जहाँ पर औस्ट्रेलियाई वन्य जीव का प्रदर्शन किया जाता है। उन्ही जानवरो में से एक (Inland Taipan) साप को वहाँ से निकलने कि इच्छा होती है क्योंकि उसे वहाँ रहना अच्छा नहीं लगता था क्योंकि ज़ू में आने वाले लोग उसे राछस कि तरह देखते थे और उसे यहाँ अच्छा नहीं लगता था पर वह यहाँ से अकेले नहीं भागती है उसके साथ 3 लोग और भागते है। एक मकड़ी, एक गिरगिटान, और एक बिच्छू उनके भगते हुए उस ज़ू का सेलेब्रिटी क्वाला देख लेता है ज़ू कि सेक्युर्टी को बताने कि कोशिश करता है पर उससे पहले वह बिच्छू डंक मार के उसे बेहोश कर देता है। उसके बाद वे सभी 5 जानवर उस ज़ू से बाहर निकल जाते है। इसके बाद क्या क्या होता है यह मूवी देख के जाने।

The Mitchells vs. the Machines / द मिटचेल्ल्स वरसस द मशीन 2021

IMDb Rating – 7.6/ 10 Over 121K People

Run Time – 1Hour 54 Minute

यह मूवी एक फॅमिली स्टोरी है जहाँ एक पिता है एक माँ है एक भाई है और एक बहन और उनका एक पालतू कुत्ता भी है वे सभी प्यार से रहते है पर यह केवल उपर उपर से देखने को ऐसा लगता है। उस घर का पिता अपनी बेटी से परेशान रेहता है क्योंकि वह उसकी बेटी को समझने में असमर्थ है। उसकी बेटी को फिल्म बनाने का शौक है जिस वजह से उसका कैलिफोर्निया के फिल्म स्कूल में उसका प्रपोसल स्वीकार किया गया। पर उसके पिता अपने और उसकी बेटी के बीच रिश्ते ठीक करने के प्रयास में उसकी फ्लाइट रद्द कर देता और सभी के साथ कॉलेज के लिए एक रोड ट्रिप पे ले जाता है। सफर के दौरान उन्हे पता चलता है पूरे शहर को रोबोट द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया और वह सबकी स्पेस में भेजने वाला है और अब वही आखिरी उम्मीद है जो इस सबसे लोंगों को निकाल सकते है। तो क्या वह लोंगों को बचा पते है या नहीं या वे खुद भी इसका शिकार बन जाते है यह जानने के लिए यह मूवी देखे।

The Sea Beast / द सी बीस्ट 2022

IMDb Rating – 7.0/10 Over 55K People

Run Time – 1 Hour 55 Minute

समुद्री जानवर को मरने के लिए कई समुद्री टोली है जिनमे से सबसे महान है Inevitable जिसका क्रो नाम का एक महान कप्तान है वह अपने साथी सारा शार्प और उनके दत्तक पुत्र जैकब हॉलैंड के साथ समुद्री जानवरो का शिकार करता है। शिकारियो को द क्राउन के राजा और रानी द्व्ररा आर्थिक मदद मिलती है। उन्होने सदियों से इसकी सराहना के लिए थ्री ब्रिज नामक एक समाज कि स्थापना कि है। एक सफर के दौरान एक मैसी नाम कि एक लड़की उनके जहाज पर चड़ जाती क्यूंकी उसे भी उन्ही के जैसा बनना है पर वह उसको अपने साथ ले जाने के खिलाफ है तो वह उसको वापस छोड़ने जाता है पर वह एक आइलैंड पर फस जाता है तब जैकब की समुद्री जानवर के प्रति धारड़ा बदल जाती है।

Guillermo Del Toro’s Pinocchio / गुलिर्मों डेल टोरोस पीनोकिओ 2022

IMDb Rating – 7.6/10 Over 105K People

Run Time – 1 Hour 57 Minute

यह कहानी एक पिता की है जो अपने बेटे को इटली के युद्ध में एक बमबारी में खो देता है। वह लकड़ी में नक्काशी का काम करता है वह अपने बेटे की याद में एक पेड़ लगता है। तकरीबन 20 साल बाद वह एक रात को बहुत शराब पी लेता है और वह पेड़ काट कर उससे एक लड़का बनाता है और फिर लकड़ी की स्प्रिट से उस लकड़ी के बने लड़के में जन आ जाती है। और यह देख कर सभी हैरान हो जाते है और साथ में उसके पिता भी आगे की कहानी जानने के लिए यह यह मूवी देखे जिसे देख के आप जरूर हैरान रेह जाएंगे।

Next Gen / नैक्सट जेन 2018

IMDb Rating – 6.6/10 Over 19K People

Run Time – 1 Hour 46 Minute

एक ऐसी दुनियाँ जहाँ रोबोट्स आम जिंदगी का हिस्सा है और लोंग उन्ही पर निर्भर है। एक लड़की जिसका नाम Mai होता है वह अपनी माँ के  साथ रहती है उसके पिता उसकी माँ और उसे बचपन में ही छोड़ गए थे। तब से उसकी माँ रोबॉट्स पर निर्भर है जो उसे अच्छा नहीं लगता एक दिन एक रोबोट बनाने वाली बहुत बड़ी कंपनी IQ अपना नया प्रॉडक्ट लॉंच करती है और उस इवेंट में वे दोनों शामिल होती है। पर Mai अपनी माँ से परेशान हो जाती है और खुफिया जगह गलती से पहुँच जाती है वहाँ पर वह एक रोबोट देखती है जिसे वह गलती से एक्टिवेट कर देती है। वह सुरक्षा कर्मी द्वारा पकड़ी जाए उससे पहले वह वहाँ से भाग जाती है। फिर वह रोबॉट्स उसके घर पर पहुँच जाता है। इस मूवी में यह दिखाया गया है की यह तकनीक ही एक दिन मानव जाती के लिए सबसे बड़ा खतरा बनेगी।

Vivo / विवो 2021

IMDb Rating – 6.7/10 Over 21K People

Run Time – 1 Hour 35 Minute

यह एक ऐसी खूबसूरत और म्यूज़िकल कहानी है जो आपका मन मोह लेगी और ले जाएगी आपको एक म्यूज़िकल सफर पर। यह कहानी है एक ऐसे व्यक्ति जिसका नाम एन्ड्रेस होता है जिसे संगीत से प्यार होता है  वह एक वाद्य यंत्र बजाता था और उसपे मार्टा नाम कि सिंगर गाना गाति थी। वह उससे प्यार करता था पर कभी कह नहीं पाया उससे पहले ही  वह मायामी चली गायी और फिर कई साल बाद एन्ड्रेस को एक खत मिलता है यह खत उसी सिंगर मार्टा का होता है। वह खत में लिखा था कि यह उसकी आखिरी परफॉरमेन्स है जिसमे वह चाहती है कि एन्ड्रेस भी उसके साथ गाये। अब क्या वह मायामी जा पता है या नहीं यह मूवी देखे और पता लगाए।

Klaus / क्लास 2019

IMDb Rating – 8.2/10 Over 172K People

Run Time – 1 Hour 36 Minute

यह कहानी है संता क्लास के बारे में बहुत नयी कहानी दिखाती है जिसे देख आप चेहरे पर ज़रूर मुस्कान आ जाएगी। कहानी शुरू होती है एक बिगड़ैल अमीर ज़ादे से जिसके पिता का बहुत चिट्ठी भेजने का बहुत बड़ा कारोबार होता है तो अपने बेटे को पाठ पड़ाने के लिए वह उसे एक ऐसे द्वीप पर भेज देते है जहां लोग दो समूह में बटे हुए थे एक दूसरे के खून के प्यासे थे। उसके पिता उसे वहाँ इसलिए भेजते है ताकि वहाँ का पोस्ट ऑफिस फिर से शुरू हो सके पर। वह हर घर हर कोने पर जाके देख चुका था पर उसे एक भी चिट्ठी नहीं मिली फिर पर एक केवल एक जगह को छोड़ कर तो फिर वह वहाँ जाके देखता है। अब वहाँ क्या होता है यह आप मूवी देख के जाने। यह बहुत ही खूबसूरत मूवी है जिसे देख के आपको सुकून मिलेगा।

I lost My Body / आई लॉस्ट माई बॉडी 2019

IMDb Rating – 7.5/10 Over 35K People

Run Time – 1 Hour 21 Minute

इस मूवी कि कहानी ऐसी है जो आपको हैरत में डाल सकती है। इस मूवी कि कहानी शुरू होती है एक लड़के से जो एक दिन अपने माता पिता के साथ कार से कन्ही जा रहा होता है कि वह अपने पिता का ध्यान भटका देता है जिसकी वजह से वह तो बच जाता है अपर उसके माता पिता कि मृत्यु हो जाती है।  उसके बाद मजबूरन वह अपने चाचा अपने छोटे चचेरे भाई के साथ रहने को मजबूर है। इससे आगे क्या होता है यह जानने के लिए मूवी देख के जाने।

इसी प्रकार कि मूवीस Recommendation के लिये यह Article पढ़े

10 Best Netflix Original Movies

Share This Post

Leave a Comment

error

Connect with Us